
पुणे लैंड डील: पार्थ पवार को जमीन बेचने वाली शीतल तेजवानी से 5 घंटे लंबी पूछताछ, सौंपे नए डॉक्यूमेंट्स
AajTak
तेजवानी पर आरोप है कि उन्होंने 40 एकड़ सरकारी जमीन को पार्थ पवार और दिग्विजय पाटिल की फर्म अमैडिया एंटरप्राइजेज LLP को बेचने का सौदा किया, जबकि यह जमीन BSI को लीज पर दी गई थी. मामले में पाटिल और निलंबित तहसीलदार सूर्यकांत येओले भी आरोपी हैं, जबकि पार्थ पवार को आरोपी नहीं बनाया गया है क्योंकि सेल डीड में उनका नाम नहीं है.
पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार की फर्म को सरकारी जमीन की कथित अवैध बिक्री के मामले में आरोपी शीतल तेजवानी से इस हफ्ते दूसरी बार पूछताछ की है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. गुरुवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने खड़क पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में तेजवानी से 5 घंटे से अधिक पूछताछ की. इससे पहले मंगलवार को भी उनसे सवाल-जवाब किए गए थे.
पार्थ पवार के बिजनेस पार्टनर भी आरोपी
तेजवानी के अलावा, पार्थ पवार के बिजनेस पार्टनर दिग्विजय पाटिल और निलंबित तहसीलदार सूर्यकांत येओले भी इस मामले में आरोपी हैं. येओले पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) को बेदखली के नोटिस जारी किए. पुलिस ने पहले बताया था कि पार्थ पवार को आरोपी नहीं बनाया गया है क्योंकि बिक्री दस्तावेज (सेल डीड) में उनका नाम नहीं है.
तेजवानी पर क्या आरोप हैं?
EOW के एक अधिकारी के अनुसार, 'तेजवानी 5 घंटे से अधिक समय तक EOW कार्यालय में थीं. उन्होंने हमें कुछ अतिरिक्त दस्तावेज- जैसे एग्रीमेंट और पावर ऑफ अटॉर्नी-सौंपे. इनके आधार पर उनका एक और बयान दर्ज किया गया और शाम तक उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई.'
तेजवानी पर आरोप है कि उन्होंने 40 एकड़ जमीन को पार्थ पवार और दिग्विजय पाटिल की फर्म अमैडिया एंटरप्राइजेज LLP को बेचने का सौदा किया, जबकि वे इस जमीन के 272 पूर्व मालिकों की तरफ से पावर ऑफ अटॉर्नी पर काम कर रही थीं. यह जमीन सरकारी है और BSI को लीज पर दी गई है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











