
पुणे: लेडी डॉक्टर के बेडरूम से बाथरूम तक लगे थे खुफिया कैमरे, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला डॉक्टर के बॉथरूम से लेकर बेडरूम तक हिडन कैमरे लगाए गए थे. महिला डॉक्टर को इस बात की भनक तक नहीं थी. जब वह अपने घर पहुंची, तो लाइट नहीं जली. लाइट सही करने के लिए जब महिला डॉक्टर ने इलेक्ट्रीशियन को बुलाया, तो ये राज खुला.
महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला डॉक्टर के बॉथरूम से लेकर बेडरूम तक हिडन कैमरे लगाए गए थे. महिला डॉक्टर को इस बात की भनक तक नहीं थी. जब वह अपने घर पहुंची, तो लाइट नहीं जली. लाइट सही करने के लिए जब महिला डॉक्टर ने इलेक्ट्रीशियन को बुलाया, तो ये राज खुला. वहीं इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पता लगा लिया, कि आखिर ये हरकत किसने की थी. पुलिस ने लेडी डॉक्टर के घर में खुफिया कैमरे लगाने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. भारतीय विद्यापीठ अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर पुणे के कात्रज इलाके में अस्पताल परिसर में ही अलॉट किए गए घर में रहती है. 6 जुलाई को महिला डॉक्टर के घर में किसी अज्ञात शख्स ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से ताला खोलकर एंट्री की और बाथरूम और बेडरूम में कैमरे लगा दिए. महिला डॉक्टर जब काम से घर लौटीं, तो उन्होंने लाइट जलाई तो वो जली नहीं. इसके बाद इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया. इलेक्ट्रीशियन ने घर की वायरिंग चेक की तो छुपे हुए कैमरे पकड़ में आ गए. इसके बाद भारतीय विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












