
पुणे मॉड्यूल केस में 3 ISIS आतंकियों की तलाश, NIA ने दिल्ली में कई जगह मारे छापे
AajTak
दिल्ली में तीन ISIS के आतंकियों के छिपे होने की खबर है. कई एजेंसियां मिलकर दिल्ली में तीनों आतंकियों की तलाश कर रही हैं. तीनों आतंकियों पर 3 लाख के इनाम का ऐलान भी किया गया है. तीनों पुणे ISIS केस में हैं वांटेड. इनके नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा, रिजवान अब्दुल उर्फ हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख उर्फ डायपवाला है. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











