
पुणे में 20 रुपये का लालच देकर 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पुणे में पड़ोस में रहने वाले युवक ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कई बार इस घटना को अंजाम दिया गया है.
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 11 साल की बच्ची को बीस रुपये का लालच देकर इस घटना को अंजाम दिया गया. फिर जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयूर पांडुरंग फड़के के तौर पर हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पीड़िता के घर के पड़ोस में ही रहता है. घर में किसी को न देखकर उसने पहले बच्ची के साथ छेड़खानी की. फिर 20 रुपये का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद से बच्ची काफी घबराई हुई है. लगातार उसकी काउंसलिंग करवाई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दे चुका है. एक दिन अचानक जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई. पीड़िता के परिवार वालों ने तुरंत ही इस घटना की शिकायत थाने में दी. नाबालिग का मेडिकल करवाया गया जिसमें रेप की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपी को POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











