
पुणे में होटल के बाहर मिला आधा कटा हुआ पैर, मचा हड़कंप
AajTak
पुणे में एक होटल के बाहर कटा हुआ पैर मिलने से सनसनी फैल गई. पैर में मोजा भी था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये पैर किसका है?
पुणे जिले के इंदापूर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक होटल से 500 से 700 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति के बाएं पैर का आधा हिस्सा मिला है. मामला इंदापुर तालुका के कलंब गांव की सीमा में कलंब नीमसाखर रोड का है. बुधवार सुबह जब लोगों ने आधा कटा हुआ पैर देखा तो सनसनी फैल गई.
घटना की सूचना मिलते ही वालचंदनगर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी राजकुमार डुंगे मौके पर पहुंच गए. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पैर का हिस्सा एक पुरुष का है और बाएं पैर का है. पैर सड़क पर पड़ा हुआ था. पुलिस अब घटना की गहन जांच कर रही है और पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर सड़क पर मिला पैर का हिस्सा किसका है.
यह भी पढ़ें: पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, देख दंग रह गई पुलिस, आरोपी ने किया सरेंडर
पैर किसका? अभी नहीं चल पाया है पता
पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह एक होटल से कुछ दूरी पर बाहर एक आधा कटा हुआ पैर का हिस्सा मिला. पैर में मोजा भी था. हालांकि पैर किसका है कि इसका पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही पता लगा लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा बुजुर्ग... किया सरेंडर, हैरान रह गई पुलिस

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











