
पुणे: भुशी डैम के पास डूबने से एक महिला और दो लड़की की मौत, दो बच्चों की तलाश जारी
AajTak
पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के बैकवाटर के पास एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है. यहां एक परिवार बारिश के दिन का आनंद ले रहा था, तभी वे डैम में फिसल गए. इस घटना में एक महिला और एक 13 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया है. वहीं तीन बच्चों की तलाश की जा रही है.
पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के बैकवाटर के पास स्थित झरने में एक महिला और दो लड़की के डूबने की घटना सामने आई है. इस घटना में 40 वर्षीय महिला और एक 13 वर्षीय और एक 8 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. यहां एक परिवार बारिश के दिन का आनंद ले रहा था तभी वे भुशी डैम में बह गए. बताया जा रहा है कि 4-9 वर्ष के तीन बच्चे लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
भुशी डैम ओवरफ्लो हो गया है और पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है, तभी ये चौकानेवाली घटना सामने आई है. मसलन, स्थानीय पुलिस ने कहा कि अंसारी परिवार डैम में बह गया है. अंसारी परिवार भुशी बांध के ऊपर जंगल में स्थित बैक वॉटर पर बरसात के दिन का आनंद ले रहा था. लोनावला पुलिस ने जानकारी दी कि पांच लोग भुशी बांध में बह गए.
यह भी पढ़ें: पिता ने दिए थे पैसे, कचरे में फेंके गए नाबालिग के ब्लड सैंपल... पुलिस ने जेजे बोर्ड को सौंपी पुणे पोर्श कांड की जांच रिपोर्ट
बड़ी संख्या में लोनावला पहुंच रहे पर्यटक
राज्य के कोने-कोने से पर्यटक लोनावला आ रहे हैं. इस बीच यह घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे हुई, जिसके बाद बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि घटना में 6 वर्षीय दो लड़कियां और 4 वर्षीय एक लड़का लापता हैं. वहीं 40 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय लड़का का शव बरामद कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: पोर्श कार हादसे की जांच में पुणे पुलिस कमिश्नर की भूमिका थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे कार्रवाई की जाए: देवेंद्र फडणवीस

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











