
पुणे: बिना इजाजत कर रहे थे कोविड मरीजों का इलाज, 4 डॉक्टरों पर केस, एक गिरफ्तार
AajTak
पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने रिकॉर्ड्स चेक किए. शुरुआती जांच से पता चला कि वहां चार ऐसे डॉक्टर्स नियमित तौर पर काम कर रहे थे जिन्हें कोविड-19 मरीजों के इलाज की अनुमति ही नहीं थी.
पुणे के शिकरापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कोविड सेंटर में मरीजों का इलाज करते ऐसे चार डॉक्टर पाए गए जिन्हें कोविड इलाज करने की अनुमति ही नहीं थी. ये चारों डाक्टर पुणे जिले के बाहर के हैं. इनमें से एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी तीन डॉक्टर उस वक्त सेंटर पर मौजूद नहीं थे जब पुलिस वहां पहुंची. इन तीनों डॉक्टरों को शिकरापुर पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया. ये रिपोर्ट लिखे जाने तक उन्होंने थाने में रिपोर्ट नहीं किया था. जिला परिषद में BDO के पद पर तैनात अधिकारी विजय सिंह नलवाड़े ने आजतक को बताया कि सुराग मिलने के बाद इन डॉक्टरों की असलियत तक पहुंचने की तैयारी की गई. ये सब वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देशों के आधार पर किया गया. नलवाडे खुद मरीज बनकर बजरंगवाडी स्थित आधार अस्पताल में पहुंचे.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









