
पुणे: धोखाधड़ी मामले में किरण गोसावी की महिला सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
धोखाधड़ी के मामले में किरण गोसावी की महिला साथी कुसुम गायकवाड़ को पुणे की लश्कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लश्कर पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत दुबई से पुणे पहुंचने के बाद आरोपी कुसुम गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है.
युवाओं को विदेश में नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये ठगने वाले किरण गोसावी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. धोखाधड़ी के मामले में गोसावी की महिला साथी कुसुम गायकवाड़ को पुणे के लश्कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. किरण गोसावी और कुसुम गायकवाड़ के खिलाफ पुणे में लश्कर पुलिस ने शिवराज जमादार को विदेश में नौकरी के लिए कथित तौर पर फुसलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











