
पुणे: गणपति की मूर्तियां बनाने वाले इस साल भी ऑर्डर बहुत कम होने से मायूस
AajTak
लॉकडाउन की वजह से गणपति मूर्तियां बनाने वालों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना महामारी की वजह से गणेशोत्सव छोटे पैमाने पर ही मनाए जाने के आसार नजर आ रहे हैं.
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव पर लोगों में जोश देखते ही बनता है. खास तौर पर मुंबई-पुणे जैसे बड़े शहरों में. लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी ने त्योहार पर ब्रेक लगा दिया. लोगों ने यहीं सोचा कि 2020 की कमी 2021 में गणेशोत्सव को धूमधाम से मना कर पूरी करेंगे. मगर कोरोना ने अभी तक पीछा नहीं छोड़ा. इस महामारी की दूसरी लहर ने और भी विकराल रूप दिखाया. नतीजा ये रहा कि महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ा. गणेशोत्सव पर पंडालों में सजाने के लिए गणपति की मूर्तियों को बनाने का काम कुछ महीने पहले ही शुरू हो जाता है. पिछले साल सार्वजनिक पंडालों पर जहां रोक लगा दी गई थी, वहीं मूर्तियों का साइज फिक्स कर दिया था. लॉकडाउन की वजह से गणपति मूर्तियां बनाने वालों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना महामारी की वजह से गणेशोत्सव छोटे पैमाने पर ही मनाए जाने के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में मूर्तियां बनाने वालों को अब तक बहुत कम ही ऑर्डर मिल पाए हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









