
पुणे एयरपोर्ट पर हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट 3 घंटे लेट होने पर भड़के यात्री- VIDEO
AajTak
पुणे से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में तीन घंटे से अधिक की देरी होने के कारण यात्रियों नाराजगी जताई. यात्री बोर्डिंग गेट पर ही एयरलाइन कर्मचारियों पर भड़क गए, जिससे एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया. इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
पुणे एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की पुणे-दिल्ली फ्लाइट (6E 6763) करीब तीन घंटे की देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्री भड़क उठे और एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया. ये फ्लाइट सुबह 5:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने थी, लेकिन तीन घंटे से ज्यादा देरी से 8:17 बजे रवाना हुई.
फ्लाइट में देरी से परेशान यात्रियों ने बोर्डिंग गेट पर ही इंडिगो स्टाफ पर भड़क गए. कई यात्री चिल्लाते और शिकायत करते भी दिखे. इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों को स्टाफ से ऊंची आवाज में बहस करते सुना जा सकता है.
यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट की देरी के बारे में पहले कोई सूचना नहीं दी गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई. कई लोगों की दिल्ली से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी छूट गईं.
इस पूरे घटना क्रम पर इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक देरी की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है.
पुणे-दिल्ली रूट पर इंडिगो की ये सुबह की पहली फ्लाइट होती है और ज्यादातर बिजनेस और जरूरी यात्रा करने वाले यात्री इसी पर निर्भर रहते हैं. तीन घंटे की देरी से कई लोगों के महत्वपूर्ण मीटिंग और अपॉइंटमेंट प्रभावित हुए हैं, जिससे लोग नाराज थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










