
पुडुचेरी में 15 साल बाद होंगे स्थानीय निकाय के चुनाव, तीन चरणों में वोटिंग, 31 अक्टूबर को नतीजे
AajTak
पुडुचेरी में 15 साल बाद स्थानीय निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं. ये चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिसके लिए 21, 25 और 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नतीजे 31 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
पुडुचेरी में स्थानीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. यहां तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 21 अक्टूबर, दूसरे का 25 अक्टूबर और तीसरे का 28 अक्टूबर को होगा. यहां 15 साल बाद स्थानीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं. आखिरी बार यहां 2006 में चुनाव हुए थे. उसके बाद कई कारणों के चलते यहां स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं हो सके थे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










