
पुडुचेरी के पूर्व CM नारायणसामी नहीं लड़ेंगे चुनाव, DMK के खाते में गई नेलिथोप सीट
AajTak
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी सीट को डीएमके को दे दी गई है. कांग्रेस के पुडुचेरी प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने पुष्टि की है.
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी सीट को डीएमके को दे दी गई है. कांग्रेस के पुडुचेरी प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने पुष्टि की है कि पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनकी जगह पर नेलिथोप सीट से डीएमके का प्रत्याशी उतरेगा. नारायणसामी चुनाव प्रबंधन और प्रचार का काम देखेंगे. पिछले दिनों ही नारायणसामी सरकार ने अपना विश्वास मत खो दिया था और पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लग गया था. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आरोप लगाया था कि जब वे सत्ता में आए तो सालभर के भीतर ही उनकी सरकार गिराने की कोशिश हुई. तब बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पुडुचेरी आए थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











