
पुंछ हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ, जानें क्या है असल मकसद
AajTak
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के भिंबर गली के पास आतंकवादियों ने भारतीय सेना के एक ट्रक पर हमला किया. चारों ओर से फायरिंग और संभावित ग्रेनेड हमले में सेना के ट्रक में आग लग गई और देश के पांच जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक जवान जख्मी है. इस हमले के पीछे पाकिस्तान का असल मकसद क्या था. देखें.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











