
पुंछ: सुरक्षाबलों ने मेंढर के जंगल में 3 आतंकियों को घेरा, भीषण मुठभेड़ जारी
AajTak
पुंछ में मेंढर के जंगल में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग हुई जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया. यहां 2-3 आतंकियों के छिपे होने की संभावना है.
आगामी विधानसभा चुनाव से से पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. शनिवार को बारामूला में हुए एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद आज फिर से सुरक्षाबलों की पुंछ जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है.
यहां मेंढर के जंगल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है. यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं.
आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग हुई जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया.
भेजे गए अतिरिक्त जवान
एक सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस और सेना के जवानों ने शनिवार शाम को पठानतीर इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.अभियान के दौरान, इलाके में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें: IC-814 कंधार हाईजैक: कौन था वो आतंकवादी, जिसका शव मांग रहे थे हाईजैकर्स?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










