
पुंछ में LoC पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी ने फायरिंग कर खदेड़ा
AajTak
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकत को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. LoC पार करते हुए एक पाकिस्तानी ड्रोन रविवार सुबह भारतीय सीमा में घुसा. भारतीय सेना पहले से अलर्ट मोड में थी और तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन को खदेड़ दिया.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई है. रविवार तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट को नोटिस करते हुए तुरंत जवाबी फायरिंग की. पाकिस्तानी ड्रोन करीब सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होता दिखा, जिसे सेना ने दर्जनभर से अधिक राउंड फायर करके वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला लेकिन आसमान में मंडराने के बाद वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर वापस चला गया. यह दूसरी बार है कि तीन दिनों के भीतर सीमा पार से ड्रोन गतिविधि देखी गई है और भारतीय सेना को कड़े कदम उठाने पड़े हैं. 27 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन पर सेना ने कार्रवाई की थी.
यह घटनाक्रम सुरक्षा की नजरिए से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर हथियार, नशीले पदार्थ या जासूसी के लिए किया जाता है. घटना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन द्वारा कोई हथियार या प्रतिबंधित सामग्री न छोड़ी गई हो.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन... सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, लगाए नारे
इसके अलावा, पूरे पुंछ सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी गई है और सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है. सेना और अन्य सुरक्षाबल सतर्कता के साथ इसके आगे के हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि सीमा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
बता दें कि पाकिस्तान एक ओर तो मोर्चे पर अफगानिस्तान से जंग लड़ रहा है और दूसरी ओर भारत में ड्रोन भेज रहा है. मौजूदा स्थितियों से विपरित पाक सरकार अपने अवाम की भलाई छोड़ नापाक हरकत में जुटा हुआ है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






