
पुंछ में मारे गए तीन नागरिकों के परिजनों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घायलों से भी पूछा हालचाल
AajTak
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. इस दौरान रक्षामंत्री ने सेना की हिरासत में मारे गए 3 नागरिकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने घायल नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. इस दौरान रक्षामंत्री ने सेना की हिरासत में मारे गए 3 नागरिकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने घायल नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली. रक्षामंत्री सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं.
इससे पहले रक्षामंत्री ने भारतीय सेना से कहा था कि उन्हें सिर्फ देश ही नहीं बल्कि देशवासियों का दिल भी जीतना है. उन्होंने कहा कि आपको और अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सेना को सिर्फ देश को दुश्मनों से बचाना नहीं है, बल्कि लोगों का दिल जीतना भी उसकी जिम्मेदारी है. सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









