
पुंछ में कैसे 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी सेना की गाड़ी... क्या यह आतंकी घटना है? जानें आर्मी ने क्या कहा
AajTak
यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई जब 6 वाहनों का काफिला नीलम हेडक्वार्टर से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था. बचाव दल ने 300-350 फीट गहरी खाई से 5 शव बरामद किए हैं. दुर्घटना में घायल सैनिकों को पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 5 सैनिकों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए. सैन्य अधिकारियों ने इसमें किसी भी आतंकी पहलू के होने से साफ इनकार किया है.
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'एक 2.5 टन का वाहन, पुंछ के पास ऑपरेशनल ट्रैक पर चलते समय सड़क से उतरकर खाई में गिर गया. ऑपरेशनल ट्रैक एलओसी फेसिंग के भारतीय हिस्से की ओर है. दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है, लेकिन संभवतः सड़क के मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई जब 6 वाहनों का काफिला नीलम हेडक्वार्टर से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था. बचाव दल ने 300-350 फीट गहरी खाई से 5 शव बरामद किए हैं. दुर्घटना में घायल सैनिकों को पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर है.'
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना का वाहन 350 फीट गहरी खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत, कई जख्मी
पुंछ हादसे में टेरर एंगल से आर्मी का इनकार
इस बीच, सेना ने घटना में आतंकवाद के पहलू से इनकार किया है. एक सैन्य अधिकारी ने कहा, 'ग्राउंड सोर्सेज से पुष्टि के बाद इस हादसे में किसी भी टेरर एंगल को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है. घटना स्थल से लगभग 130 मीटर की दूरी पर सेना की पोस्ट थी और बैकअप वाहन बमुश्किल 40 मीटर की दूरी पर था.' जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वाले सैनिकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
#LtGenMVSuchindraKumar #ArmyCdrNC and All Ranks of #DhruvaCommand extend deepest condolences on the tragic loss of five brave soldiers. #DhruvaCommand stands firm with the bereaved families in this hour of grief. https://t.co/6hU2Z6jvxh

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









