
पीड़िता के घर से ही जूम मीटिंग में लाइव था आरोपी, एक झूठ के चलते हो गया अरेस्ट
AajTak
जमानती बॉन्ड में आरोपी कोबी जेम्स हैरिस को यह कहा गया था कि वह पीड़िता मैरी लिंडसे से नहीं मिलेगा जब तक कोर्ट इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं कर लेती. लेकिन आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड एक ही अपार्टमेंट में थे
कोरोना वायरस के दौरान जहां लोगों का रहन-सहन बदला तो वहीं कोर्ट की मीटिंग्स भी जूम कॉल के दौरान हो रही हैं. इस दौरान कई मीटिंग्स के अजब-गजब वीडियोज वायरल भी हुए हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया जब सुनवाई के दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया है. दरअसल, यह मामला अमेरिका का है. 'यूएसए टुडे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की मिशिगन कोर्ट में जूम पर सुनवाई चल रही थी. इस दौरान आरोपी को अटॉर्नी से झूठ बोलना महंगा पड़ गया. 21 वर्षीय आरोपी कोबी जेम्स हैरिस पर गर्लफ्रेंड से मारपीट का आरोप था. कुछ समय पहले उसे गर्लफ्रेंड मैरी लिंडसे से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोपी बॉन्ड पर छूट कर बाहर आया था. जमानती बॉन्ड में आरोपी कोबी जेम्स हैरिस को यह कहा गया था कि वह पीड़िता से नहीं मिलेगा जब तक कोर्ट इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं कर लेती. लेकिन आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड एक ही अपार्टमेंट में थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












