
पीसी चाको ने सोनिया को भेजा इस्तीफा, कहा- केरल कांग्रेस की टीम के साथ काम करना मुश्किल
AajTak
कांग्रेस के सीनियर नेता पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया है. खुद पीसी चाको ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है.
एक के बाद एक नेताओं के पार्टी छोड़ने से बेजार कांग्रेस को एक और झटका लगा है. कांग्रेस से एक और विकेट गिरा है. कांग्रेस के सीनियर नेता पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया है. खुद पीसी चाको ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. इस्तीफे के ऐलान के बाद चाको ने कहा कि केरल कांग्रेस की टीम के साथ काम करना मुश्किल है. चाको ने केरल के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी नाराजगी जताई. पीसी चाको ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि किसी नियम का पालन नहीं किया गया. चाको ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











