
पीली जुबान-पेट में दर्द, बच्चे के शरीर में अजीबोगरीब लक्षण देख चिंता में पड़े डॉक्टर
AajTak
12 साल के एक बच्चे की सुर्ख पीली जुबान देखकर डॉक्टर भी घबरा गए हैं. ये बच्चा ऑटोइम्यून डिसॉर्डर से गंभीर रूप से पीड़ित पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का इम्यून सिस्टम शरीर में उसके ही रेड ब्लड सेल्स (लाल कोशिकाएं) पर अटैक कर रहा है.
12 साल के एक बच्चे की पीली जुबान देखकर डॉक्टर भी घबरा गए हैं. ये बच्चा ऑटोइम्यून डिसॉर्डर से गंभीर रूप से पीड़ित पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का इम्यून सिस्टम शरीर में उसके ही रेड ब्लड सेल्स (रक्त कोशिकाएं) पर अटैक कर रहा है, जिसकी वजह से उसकी ऐसी हालत हो गई थी. 'दि न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' की एक रिपोर्ट मुताबिक, बच्चे के शरीर में कुछ गंभीर लक्षण दिखने के बाद उसे टोरंटो (कनाडा) के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था. डॉक्टर्स ने बताया कि उसे गले में खराश, पीला पेशाब, पेट में दर्द और त्वचा के पीले पड़ने जैसी शिकायतें थीं. बच्चे की नाजुक हालत और लक्षण देखकर डॉक्टर्स को लगा कि यह जॉन्डिस (पीलिया) है. यह एक ऐसा रोग है जिसमें इंसान की त्वचा और आंख के सफेद भाग का रंग पीला पड़ने लगता है. हालांकि बच्चे की चमकदार पीली जुबान ने डॉक्टर्स को ज्यादा परेशानी में डाल दिया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












