
पीलीभीत में नौ साल की बच्ची की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव माधोपुर के रहने वाले अनीस की पुत्री नौ साल की बेटी शुक्रवार दोपहर गांव में उर्स में गई थी. तभी वो लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ उसको देखकर हंगामा मच गया. परिवार वाले पहुंचे और उसकी हालत देखकर होश उड़ गए.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) में शुक्रवार रात नौ साल की मासूम की अपहरण करने बेरहमी से हत्या कर दी गई. बच्ची उर्स (मेला) देखकर घर लौट रही थी. लेकिन रास्ते से ही गायब हो गई. शनिवार सुबह खून से लथपथ खेत में मिली.
दरअसल, पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव माधोपुर के रहने वाले अनीस की पुत्री नौ साल की बेटी शुक्रवार दोपहर गांव में उर्स में गई थी. तभी वो लापता हो गई.
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ उसको देखकर हंगामा मच गया. परिवार वाले पहुंचे और उसकी हालत देखकर होश उड़ गए.
शरीर पर गंभीर चोट के निशान
बच्ची के पेट समेत अन्य जगह पर चोट के निशान थे. परिजन उससे पूछते रहे कि आखिर किसने मारा है और उसका वीडियो बनाते रहे. किसी ने भी मासूम बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई. तड़पती बच्ची ने परिजनों के सामने ही दम तोड़ दिया.
उर्स में पुलिस की तैनाती

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











