
पीरियड लीव पर स्मृति ईरानी और कंगना रनौत पर राय बनाने के पहले इन 4 बातों पर जरूर गौर करें?
AajTak
महिलाओं के पीरियड्स लीव को लेकर बहस तीखी होती जा रही है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसका विरोध करके भारी आलोचना झेल रही हैं. पर पीरियड लीव पर कोई राय बनाने से पहले इन बातों तो जरूर जान लें.
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए अनिवार्य पीरियड लीव के विचार पर अपना विरोध व्यक्त करने के बाद यह विषय एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के एक और चर्चित नाम कंगना रनौत ने भी उनकी हां में हां मिलाकर उनकी बात पर मुहर लगा दी है.
ईरानी ने बुधवार को राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है. और इसे विशेष अवकाश प्रावधानों की आवश्यकता वाली बाधा के रूप में नहीं माना जाना चाहिए'.ईरानी कहती हैं कि पीरियड्स कोई "अपंगता" नहीं है, इसपर सरकार पेड पॉलिसी की कोई नीति नहीं ला रही है. "सिर्फ कुछ महिलाओं को उन दिनों में जटिलताओं का सामना करना पड़ता है. इस तरह की लीव से महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव बढ़ेगा."
स्मृति ईरानी के इस बयान के समर्थन में बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा , "जब तक ये किसी भी महिला के लिए कोई स्पेशल मेडिकल कंडीशन न हो, महिलाओं को पीरियड्स के लिए पेड लीव की जरूरत नहीं है. आप प्लीज इस बात को समझें. ये पीरियड्स किसी तरह की बीमारी या फिर कोई रुकावट नहीं है."
जाहिर है कि स्मृति ईरानी के इस बयान पर बवाल होना तय था.महिलाओं को संसद में आरक्षण देने वाली पार्टी बीजेपी की एक प्रमुख महिला नेता के बयान पर उसे महिला विरोधी साबित करने की होड़ तो लगनी ही थी. पर इन दोनों नेत्रियों के बारे में कोई राय बनाने के पहले हमें इन पांच बातों पर जरूर गौर करना चाहिए.
1-महिलाओं को पीरियड लीव की आवश्यकता क्यों है?
पीरियड लीव में ऐसी नीतियां शामिल होती हैं जो श्रमिकों या छात्रों को अपने मासिक चक्र से जुड़े दर्द या असुविधा का अनुभव होने पर समय निकालने की अनुमति देती हैं.द हिंदू के अनुसार, कार्यस्थल के संदर्भ में, यह उन नियमों को संदर्भित करता है जो भुगतान या अवैतनिक छुट्टी के साथ-साथ आराम के लिए समय प्रदान करते हैं.पीरियड का दर्द कुछ लोगों के लिए काफी असुविधाजनक हो सकता है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










