
पीएम मोदी 158, राहुल गांधी की 65 रैली... थम गया चुनाव प्रचार का शोर, जानें 75 दिन में किसने कितना लगाया जोर
AajTak
आखिरी चरण की वोटिंग होना भले ही बाकी हो. लेकिन INDIA गठबंधन को जीत का पूरा भरोसा है और उसकी तरफ से बयान आया है कि जीत के 48 घंटे के अंदर ही प्रधानमंत्री चुन लिया जाएगा. उधर, चुनाव अभियान समापन के बाद बीजेपी अपने प्रदर्शन के आकलन में जुट गई है.
75 दिन चला लोकसभा चुनाव अभियान आज गुरुवार को थम गया है. बड़ी-बड़ी रैलियों, चुनावी सभाओं और रोड शो का समापन हो गया. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी ने रैलियां कीं तो वहीं ममता बनर्जी ने कोलकाता में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में अपनी आखिरी रैली की. यहां से पीएम मोदी कन्याकुमारी के लिए रवाना हो गए. यहां पीएम 45 घंटे तक ध्यान लगाएंगे. 1 जून दोपहर 3 बजे को वहां से पीएम रवाना होंगे. 1 जून को उनकी सीट वाराणसी समेत 8 राज्यों और चंडीगढ़ की 57 सीटों पर वोटिंग है. इस वजह से विपक्ष उनके ध्यान को आचार संहिता के खिलाफ बताकर विरोध कर रहा है.
सात चरणों वाले लंबे-चौड़े चुनावी कार्यक्रम के दौरान सभी पार्टियों के दिग्गजों ने खूब जो लगाया. इस दौरान पीएम मोदी ने 158 रैलियां और 14 रोड शो किए. अमित शाह ने 115 रैलियां और 18 रोड शो किए. जेपी नड्डा ने 87 रैलियां की. वहीं विपक्ष की बात करें तो राहुल गांधी ने 65 रैलियां और 7 रोड शो किए. अखिलेश यादव ने 69 रैलियां और 4 रोड शो किए, जबकि ममता बनर्जी ने 61 रैलियां और कई रोड शो और पदयात्राएं की हैं.
यह भी पढ़ें: 'काशी के लोग 1 जून के दिन बनाएं नया रिकॉर्ड...', पीएम मोदी ने मतदान से पहले जारी किया वीडियो संदेश
अपनी जीत को लेकर INDIA गठबंधन आश्वस्त
आखिरी चरण की वोटिंग होना भले ही बाकी हो. लेकिन INDIA गठबंधन को जीत का पूरा भरोसा है और उसकी तरफ से बयान आया है कि जीत के 48 घंटे के अंदर ही प्रधानमंत्री चुन लिया जाएगा. जयराम रमेश ने ये बात कही है. उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा सीट जीतने वाले दल का ही प्रधानमंत्री होगा. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 4 जून को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि INDIA गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा. ये सरकार समावेशी, राष्ट्रवादी और विकास के मुद्दे पर चलेगी. उन्होंने कहा कि 4 जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश आएगा.
अपने प्रदर्शन के आकलन में जुटी बीजेपी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








