
पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बैन होने को लेकर बोला अमेरिका
AajTak
पीएम पीएम मोदी से जुड़े बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडियाः द मोदी क्वेश्चन को भारत सरकार ने 'प्रोपगैंडा' करार देते हुए बैन कर दिया है. अमेरिका ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रेस की स्वतंत्रता का मामला बताया है.
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवादों के घेरे में है. पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडियाः द मोदी क्वेश्चन' को भारत सरकार ने 'प्रोपेगैंडा' करार देते हुए बैन कर दिया है.
भारत में बैन बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने प्रेस की स्वतंत्रता का मामला बताया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका दुनिया भर में प्रेस और अभिव्यक्ति की आजादी जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों का समर्थन करता है.
बुधवार को डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस से पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई ने भारत में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन को लेकर सवाल किया था. अमेरिकी प्रवक्ता ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता का मामला बताते हुए कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में अभिव्यक्ति की आजादी जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को उजागर करने और दुनिया भर में इसे मुद्दा बनाने का सही समय है.
दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी: प्राइस
इससे पहले सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए नेड प्राइस ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से परिचित नहीं हैं. लेकिन दोनों देशों के बीच कई ऐसे तत्व हैं जो भारत के साथ अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हैं, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और असाधारण रूप से लोगों के बीच संबंध शामिल हैं.
नेड प्राइस ने कहा, मैं उन साझा मूल्यों से भली-भांति परिचित हूं जो अमेरिका और भारत को दो संपन्न और जीवंत लोकतंत्र के रूप में स्थापित करते हैं. जब हमें भारत में की जाने वाली कार्रवाइयों के बारे में चिंता होती है, तो हम संबंधित लोगों के सामने इसे जरूर उठाते हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








