
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब पाकिस्तान ने कही ये बात
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की ओर से पीएम मोदी पर किए गए निजी हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. वहीं, अब पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इसका जवाब दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो की ओर से किए गए अपमानजक टिप्पणी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. भारत ने जरदारी की टिप्पणी को असभ्य करार देते हुए कहा था कि इससे पता चलता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए किस हद तक जा सकता है.
शनिवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय का यह बयान भारत की बढ़ती हताशा को दिखाता है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल कोशिश के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने भारत पर जहर उगलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी.
पाकिस्तान ने क्या कहा
भारत की ओर से जारी बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान पाकिस्तान को बदनाम करने और अलग-थलग करने में असफल रहने के कारण उसकी बढ़ती हताशा को दिखाता है.
मुमताज जहरा बलूच ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की कई कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर आ गया. वहीं, पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने से भी रोकने में भारत असमर्थ रहा. इसलिए भारत पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों का उपयोग कर रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











