
पीएम मोदी ने लाल किले से किया नई स्कीम का ऐलान, जानिए 'विश्वकर्मा योजना' से किसे होगा फायदा?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान शुरू की गई तमाम योजनाओं और उनकी सफलताओं का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने पारंपरिक कौशल वाले लोगों की मदद के लिए नई योजना की शुरुआत करने का ऐलान किया.
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन तमाम योजनाओं का जिक्र किया, जो उनके 10 साल के कार्यकाल के दौरान गरीबों तक पहुंचीं. प्रधानमंत्री ने आवास योजना से लेकर स्वनिधि योजना की सफलता के बारे में लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को बताया. साथ ही पीएम ने विश्वकर्मा जयंती पर एक नई योजना की शुरुआत करने का ऐलान किया.
किसे मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले समय में विश्वकर्मा जयंती पर हम 13-15 हजार करोड़ रुपये से नई ताकत देने के लिए हम आने वाले महीने में 'विश्वकर्मा योजना' (Vishvakarma Yojana) की शुरुआत करेंगे. पीएम ने कहा कि सरकार इस योजना के जरिए पारंपरिक कौशल वाले लोगों को मदद पहुंचाएगी. इसमें सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को शामिल किया जाएगा और उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी.
8 करोड़ लोगों ने शुरू किया कारोबार
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है. पाई पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है. मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं.
पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना से 20 लाख करोड़ रुपये की रकम युवाओं को अपने कारोबार शुरू करने के लिए दिए गए हैं. इस योजना के जरिए आठ करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है और हर कारोबार ने 1-2 लोगों को रोजगार दिया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












