
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, जापान-चीन से लौटकर पहुंचे राष्ट्रपति भवन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह बैठक उनकी जापान और चीन यात्रा के बाद हुई. बता दें कि चीन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में आतंकवाद-निरोध, शांति, आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं, भारत और जापान ने सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, AI और दवाइयों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर शेयर की. यह मुलाकात पीएम मोदी के हाल ही में जापान और चीन की यात्रा से लौटने के कुछ दिनों बाद हुई.
पीएम मोदी ने 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन के तिआनजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया था. शिखर सम्मेलन में SCO विकास रणनीति, वैश्विक शासन में सुधार, आतंकवाद से मुकाबला, शांति और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय सहयोग और सतत विकास पर उपयोगी चर्चा हुई.
चीन की यात्रा से पहले पीएम मोदी जापान के दौरे पर थे, जहां दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए. लिहाजा भारत और जापान 4 नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाएंगे. पहला सेमीकंडक्टर चिप्स, दूसरा क्रिटिकल मिनरल्स, तीसरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चौथा दवाइयों का बाज़ार. इतना ही नहीं, जापान ने अगले 10 साल में भारत में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








