
पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन का लोकार्पण, जानिए इसमें शिफ्ट होंगे कौन से मंत्रालय
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेंट्रल विस्टा के कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के तहत निर्मित कर्तव्य भवन का लोकार्पण किया. यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेंट्रल विस्टा के कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन का लोकार्पण किया. इस नए भवन में गृह मंत्रालय समेत कई अन्य अहम मंत्रालय शिफ्ट हो रहे हैं. यह भवन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है. कर्तव्य भवन-3 सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले 10 कॉमन सेंट्रल सेक्रेटिएट बिल्डिंग सीरीज का पहला भवन है, जिनमें केंद्रीय सचिवालय शिफ्ट होने हैं.
कर्तव्य भवन का उद्देश्य प्रशासनि कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष बनाने के साथ ही सुव्यवस्थित करना और उत्तरदायी बनाना बताया जा रहा है. गौरतलब है कि अभी केंद्र सरकार के मंत्रालय और विभागों के कार्यालय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चल रहे हैं. सरकार की योजना अलग-अलग जगह चल रहे इन कार्यालयों और सचिवालयों को सेंट्रल विस्टा के तहत एक जगह लाने की है.
फिलहाल, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, उद्योग और ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसे दशकों पुराने जीर्ण-शीर्ण हो चुकी इमारतों से चल रहे हैं. कर्तव्य भवन श्रृंखला की इमारतों के निर्माण के पीछे पुराने भवनों के जीर्णोद्धार पर व्यय को कम करना भी है.
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है भवन
कर्तव्य भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस उच्च स्तरीय कार्यालय परिसर है. यह परिसर लगभग डेढ़ लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. इसमें दो बेसमेंट और सात तल होंगे, जिसमें भूतल भी शामिल है.
इस भवन में जिन प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के कार्यालय होंगे, उनमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ ही प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय भी शामिल है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









