
पीएम मोदी के सामने कमला हैरिस ने लोकतंत्र पर की ये टिप्पणी
AajTak
PM Narendra Modi US visit: अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई है. कमला हैरिस ने पीएम मोदी के साथ लोकतंत्र के मुद्दे पर भी विस्तार से बात हुई. कमला हैरिस ने इस मुद्दे को उठाया और बिना किसी देश का नाम लिए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोकतंत्र खतरे में है और अगर स्थिति को सुधारना है तो भारत का साथ आना जरूरी है.
भारत की विपक्षी पार्टियां नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार कहती रही हैं कि देश का लोकतंत्र कमजोर हुआ है. विपक्षी पार्टियों का आरोप रहा है कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता पर एकाधिकार के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता और स्वतंत्रता खत्म कर दी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











