
पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबीयत में सुधार, कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा की तबीयत में काफी सुधार है. बताया जा रहा है कि कल उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हीरा बा का हाल चाल लेने पहुंचे हैं. इससे पहले बुधवार को भी पीएम मोदी और भूपेंद्र पटेल उनका हालचाल जानने पहुंचे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा की तबीयत में काफी सुधार है. बताया जा रहा है कि कल उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हीरा बा का हाल चाल लेने पहुंचे हैं. इससे पहले बुधवार को भी पीएम मोदी और भूपेंद्र पटेल उनका हालचाल जानने पहुंचे थे.
पीएम की मां हीरा बा की मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया. इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. उनकी सेहत में सुधार है.
पीएम मोदी डेढ़ घंटे अस्पताल में रहे
बुधवार शाम करीब 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने अस्पताल गए थे. यहां वह करीब डेढ़ घंटे उनके साथ रहे थे. डॉक्टरों से उनका हाल जाना था. इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए थे. पीएम से पहले उनके भाई सोमाभाई के अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल हीरा बा का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने इस साल जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है.
राहुल-प्रियंका ने जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की मां की तबीयत बिगड़ने की खबरों के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है. उन्होंने ट्वीट किया- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है. मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है. मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











