
पीएम मोदी की कही हुई बात अब G-20 के देशों ने भी मानी
AajTak
जी-20 बैठक के मसौदे में पीएम मोदी की टिप्पणी 'यह युग युद्ध का नहीं' को शामिल किया गया है. पीएम मोदी ने यह बयान समरकंद में आयोजित संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के दौरान दिया था. पीएम मोदी ने पुतिन को सलाह देते हुए कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को कूटनीति के जरिए हल किया जाए.
इंडोनेशिया के बाली में हो रहे जी-20 सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से मिलता-जुलता बयान मसौदे में शामिल किया है. सभी देशों ने एक सुर में कहा है कि यह युग युद्ध का नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि यह बयान पीएम मोदी ने समरकंद में आयोजित एससीओ समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कही थी. पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को सलाह देते हुए कहा था कि यूक्रेन के साथ युद्ध को बातचीत और कूटनीति के जरिये हल किया जाए.
भारत का रुख साफ रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत का रुख शुरू से ही स्पष्ट रहा है. भारत हमेशा से कहता रहा है कि दोनों देश बातचीत और कूटनीति के जरिए इस मसले को हल करें. जी-20 सम्मेलन में भी पीएम मोदी ने भारत के रुख को दोहराते हुए कहा कि कूटनीति से ही इस विवाद को हल किया जा सकता है.
यूक्रेन में छिड़े युद्ध की कड़ी निंदा जी-20 देशों की तरफ से तैयार किए गए ड्राफ्ट स्टेटमेंट के अनुसार, अधिकांश देशों ने यूक्रेन में जारी युद्ध की कड़ी निंदा की है. स्टेटमेंट में कहा गया है कि इस युद्ध से गंभीर मानवीय समस्या पैदा हो रही है. वैश्विक अर्थव्यवस्था की तबाही के लिए भी इस युद्ध को जिम्मेदार बताया है.
गेहूं निर्यात समझौते पर भी चर्चा ड्राफ्ट बिल में जी-20 देशों ने रूस से मांग की है कि यूक्रेन के गेहूं निर्यात डील की मियाद को आगे बढ़ाया जाए. फिलहाल इस डील की अवधि शनिवार तक की है. ड्राफ्ट में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था (ग्लोबल इकोनॉमी) को कमजोर कर रहा है.
उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी ने दिया था यह बयान सितंबर में पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सलाह देते हुए कहा था कि, "यह युग युद्ध का नहीं है और इस बारे में आपसे फोन पर भी कई बार बात की है."
पुतिन ने भी पीएम मोदी की बात को मानते हुए कहा था कि, "हम भारत की स्थिति से अवगत हैं और उसकी चिंता को समझते हैं. पुतिन ने कहा था कि हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









