
पीएम मोदी और सीएम ममता की मुलाकात में लाल मिर्च की बात, Video वायरल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी लाल मिर्च से जुड़ा कोई नुस्खा बता रहे हैं. हालांकि, वीडियो से ये साफ नहीं हो पा रहा कि दोनों के बीच क्या बातचीत चल रही है.
दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को देशभर के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण भी शामिल हुए. बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं. सम्मेलन का उद्घाटन सत्र समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अधिकांश मुख्यमंत्रियों से चाय पर मुलाकात की. इस दौरान ममता से पीएम मोदी की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पीएम मोदी सीएम ममता को लाल मिर्च के बारे में कुछ बता रहे हैं, हालांकि ये साफ नहीं हो पा रहा कि वे किस संदर्भ में और क्या बात कर रहे हैं. PM मोदी, ममता को लाल मिर्च से जुड़ा कोई नुस्खा बता रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मुलाकात की सम्मेलन में ममता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से उच्च न्यायालय के साथ-साथ निचली अदालत के स्तर पर लंबित रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए भी कहा. सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मुलाकात की. पिछले साल, बंगाल चुनाव जीतने के बाद और फिर नवंबर में अपने राज्य की मांगों को लेकर बनर्जी ने पीएम से मुलाकात की थी.
'हमें 'लक्ष्मण रेखा' का ध्यान रखना चाहिए' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण ने कहा कि हमें 'लक्ष्मण रेखा' का ध्यान रखना चाहिए. कोई भी काम अगर कानून के अनुसार हो तो न्यायपालिका कभी भी शासन के रास्ते में नहीं आएगी. अवैध हिरासत में टॉर्चर खत्म हो जाता है तो लोग अदालतों की ओर रुख नहीं करेंगे. सीजेआई ने कहा कि संबंधित लोगों और उनकी आकांक्षाओं को शामिल करते हुए बहस और चर्चा के बाद कानून बनाया जाना चाहिए.
सम्मेलन के बाद केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि छह साल के अंतराल के बाद यह सम्मेलन हुआ और मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों ने बुनियादी ढांचे के संबंध में अपने विचारों का आदान-प्रदान किया.
Kanu Sarda की रिपोर्ट

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









