
पीएम मोदी आज से UAE के दौरे पर, 'Ahlan Modi' इवेंट को करेंगे संबोधित, कल अबू धाबी में भव्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन
AajTak
पीएम मोदी 13 फरवरी को यानी आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम अहलान मोदी (हैलो मोदी) को संबोधित करेंगे. उसके बाद 14 फरवरी को UAE की राजधानी में BAPS हिंदू मंदिर में समापन समारोह में शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के दो दिन के दौरे पर हैं. वह यहां एक विशाल भारतीय समुदाय की सभा को संबोधित करेंगे और एक बड़े हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे. इसको लेकर भारतीय मिशन के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं.
पीएम मोदी 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम अहलान मोदी (हैलो मोदी) को संबोधित करेंगे. उसके बाद 14 फरवरी को UAE की राजधानी में BAPS हिंदू मंदिर में समापन समारोह में शामिल होंगे.
BAPS स्वामीनारायण संस्था की प्रेस रिलीज में कहा गया है, 'धार्मिक परिसर का निर्माण पूरा होने के करीब है. परम पावन महंत स्वामी महाराज और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी 2024 को मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं.'
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
दौरे पर रवाना होने से पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,'मैं 13-14 फरवरी तक आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात और 14-15 फरवरी तक कतर की यात्रा कर रहा हूं. 2014 के बाद से यह यूएई की मेरी सातवीं और कतर की दूसरी यात्रा होगी. पिछले 9 सालों में व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में UAE के साथ हमारा सहयोग कई गुना बढ़ गया है. हमारा सांस्कृतिक और लोगों से लोगों का जुड़ाव पहले से कहीं अधिक मजबूत है.
रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









