
पीएम आवास की पहली किस्त लेकर चार महिलाएं प्रेमी संग फरार, पति बोले- रोक दी जाए दूसरी किस्त
AajTak
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त मिलते ही 4 महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमियों के साथ फरार हो गईं. इन महिलाओं को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की 50 हजार रुपए की पहली किस्त मिली थी. इस मामले में जिला नगरीय विकास अभिकरण ने नोटिस भेजा है.
यूपी के बाराबंकी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 महिलाओं को योजना की पहली किस्त 50 हजार रुपए मिली. किस्त जैसे ही हाथ में आई तो चारों महिलाएं अपने पतियों को छोड़कर प्रेमियों के साथ फरार हो गईं. जब इसकी शिकायत पीड़ित पतियों ने अधिकारियों से की तो हड़कंप मच गया. जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
योजना की किस्त जारी होने के बाद निर्माण शुरू नहीं हुआ तो विभाग ने 40 लाभार्थियों को नोटिस जारी किया. इसके बाद महिलाओं के पतियों ने इस बात खुलासा कर विभाग से कहा कि अगली किस्त रोक दी जाए.
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार महिलाओं के पतियों ने शिकायत पत्र में लिखा है कि अब किश्त नहीं भेजी जाए, क्योंकि पत्नी किस्त निकालकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है.
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की तरफ से पैसा दिया जाता है. इसमें पहली किस्त 50 हजार रुपए दी गई थी. नगर पंचायत बंकी, सिद्धौर, रामनगर व बेलहरा की चार महिला लाभार्थियों के खाते में योजना की पहली किस्त भेजी गई थी.
नोटिस भेजकर तत्काल निर्माण शुरू कराने का दिया था आदेश

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











