
पीएम अचानक लेते हैं फैसला, सोचते भी नहीं... 2000₹ के नोट की वापसी पर कांग्रेस नेता ने साधा निशाना
AajTak
मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने के फैसले पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. कहा कि प्रधानमंत्री अचानक कोई भी फैसला ले लेते हैं, उसका क्या परिणाम होगा, यह भी नहीं सोचते हैं.
2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने के फैसले पर मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से कर दी. कहा कि जिस तरह तुगलक रातों-रात फैसले ले लेता था और किसी से पूछता नहीं था. ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अचानक कोई भी फैसला ले लेते हैं. उसका क्या परिणाम होगा, यह भी नहीं सोचते हैं.
गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार ने आज तक नहीं बताया कि आखिरकार 2000 रुपये का नोट क्यों शुरू किया गया था और वापस क्यों लिया जा रहा है. कितने नोट छापे गए और कितने वापस आए, सरकार की ओर से इस बारे में भी कुछ नहीं बताया गया. सरकार के ऐसे फैसलों का परिणाम जनता को भुगतना पड़ता है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर भी बोला हमला
गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर भी हमला बोला है. जबलपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस पर तो आरोप लगा देते हैं, मगर अपना दामन नहीं देखते. बीजेपी इन दिनों उल्टा चोर कोतवाल को डांटे का काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- फिर नोटबंदी! इसी मंगलवार से बदले जाएंगे 2000 के नोट, एक बार में बैंक सिर्फ 10 नोट वापस होंगे... जानिए RBI ने क्या-क्या कहा...
सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बीडी शर्मा ने जमकर घोटालों को अंजाम दिया है. नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शर्मा ने अपनी पत्नी को कृषि विश्वविद्यालय में उच्च पद पर पदस्थ कर दिया. इसके साथ ही ससुर को कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बना दिया. इतना ही नहीं अपने चहेते नेताओं को खनन के काम में लगा दिया है. बीजेपी ने प्रदेश सरकार में रहते हुए करोड़ों रुपये का घोटाला किया है. अधिकारियों को घोटाला करने की खुली छूट दी जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










