
पिता ने दिए थे पैसे, कचरे में फेंके गए नाबालिग के ब्लड सैंपल... पुलिस ने जेजे बोर्ड को सौंपी पुणे पोर्श कांड की जांच रिपोर्ट
AajTak
जांच रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल ने पैसे दिए थे. आरोपी अशफाक माकंदर ने नाबालिग के ब्लड सैंपल्स बदलने के लिए ससून अस्पताल के वार्ड बॉय अतुल घटकंबले को 3 लाख रुपए का भुगतान किया था.
पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुणे पोर्श कार दुर्घटना की जांच रिपोर्ट जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को सौंप दी है. इस रिपोर्ट के जरिए जेजे बोर्ड को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है. रिपोर्ट में दुर्घटना की पूरी जानकारी, होटल और अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज, कार में सवार ड्राइवर, कार में मौजूद दो अन्य बच्चे, उसके दोस्त जो पार्टी में मौजूद थे, प्रत्यक्षदर्शी जिन्होंने नाबालिग को गाड़ी चलाते देखा, शामिल है.
इन सबके बारे में विस्तृत जानकारी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को दे दी गई है. जांच रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल ने पैसे दिए थे. आरोपी अशफाक माकंदर ने नाबालिग के ब्लड सैंपल्स बदलने के लिए ससून अस्पताल के वार्ड बॉय अतुल घटकंबले को 3 लाख रुपए का भुगतान किया था.
विशाल अग्रवाल ने दिए थे 3 लाख रुपए
घाटकांबले ने डॉ. श्रीहरि हल्नोर को ढाई लाख रुपए दिए और 50 हजार अपने पास रख लिए. पुलिस जांच में पता चला कि विशाल अग्रवाल ने कल्याणीनगर के एक होटल में अशफाक मकंदर को 3 लाख रुपए दिए थे.
दुर्घटना के बाद मेडिकल टेस्ट के दौरान ससून अस्पताल में नाबालिग के ब्लड सैंपल्स बदल दिए गए थे. अब यह साफ हो गया है कि डॉ. हैल्नोर ने ब्लड सैंपल्स की अदला-बदली की, जो लड़के की मां शिवानी अग्रवाल के थे.
कचरे में फेंके गए ब्लड सैंपल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











