
पिता दिग्विजय सिंह को नीचा दिखाने राघोगढ़ पहुंचे थे BJP के राष्ट्रीय नेता, अब मेरी जीत पर जता रहे हैरानी: जयवर्द्धन सिंह
AajTak
जयवर्द्धन ने कहा कि 2023 के चुनाव की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत है. पिता दिग्विजय सिंह को नीचा दिखाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय नेता राघोगढ़ पहुंचे थे. राघोगढ़ में षड्यंत्र के माध्यम से बाहरी लोगों को बसाया गया है. बीजेपी की प्लानिंग थी कि राघोगढ़ सीट पर कब्जा किया जाए.
MP News: गुना जिले की राघोगढ़ सीट से चुनाव जीतने के बाद जयवर्द्धन सिंह पहली बार जनता से रूबरू हुए. पिछली बार से कम मार्जिन पर चुनाव जीतने वाले विधायक ने जनता से माफी मांगते हुए अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प लिया.
जयवर्द्धन ने कहा कि 2023 के चुनाव की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत है. पिता दिग्विजय सिंह को नीचा दिखाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय नेता राघोगढ़ पहुंचे थे. राघोगढ़ में षड्यंत्र के माध्यम से बाहरी लोगों को बसाया गया है. बीजेपी की प्लानिंग थी कि राघोगढ़ सीट पर कब्जा किया जाए. कांग्रेस विधायक ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद दिल्ली से उनके पास फोन कॉल आया था. कॉल करने वाले भाजपा की नजदीकी व्यक्ति थे. उन्होंने हैरानी जताई कि आखिरकार जयवर्द्धन चुनाव कैसे जीत गए? बीजेपी ने तो पूरी तैयारी कर ली थी चुनाव हराने की.
जयवर्द्धन ने कम मार्जिन से चुनाव जीतने का ठीकरा खुद के सिर पर फोड़ा. जयवर्द्धन ने कहा कि कम मार्जिन का आरोप उनके ऊपर लगाया जाए, पिछले 10 वर्षों में कोई गलती हुई है तो माफ कीजिए. कहा कि गलतियों से सीख लेकर जनता की समस्याओं को दूर करेंगे. गांव गांव घर घर जाकर मतदाताओं का ध्यान रखेंगे.
जयवर्द्धन सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी हीरेन्द्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं. डराने धमकाने वाला नकारात्मक राजनीति करने वाला दुष्ट होता है. कर्तव्य धर्म और साहस से काम करने वाले को कोई हरा नहीं सकता. मुझसे जो भी गलतियां हुई हैं. उनके लिए माफी चाहता हूं. बता दें कि जयवर्द्धन सिंह महज 4505 वोटों से चुनाव जीत पाए हैं. 2018 के चुनाव में जयवर्द्धन सिंह 43 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे. भाजपा ने रणनीतिपूर्वक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन की घेराबंदी की थी. खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया राघोगढ़ सीट के प्रभारी थे जो चुनाव के दौरान पल पल की खबर ले रहे थे. राघोगढ़ किले की घेराबंदी में कुछ हद तक भाजपा सफल भी हुई. कम मार्जिन से जीत हासिल करने के बाद जयवर्द्धन पहली बार जनता के बीच पहुंचे थे.
यही नहीं, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह ने आगे कहा कि मोहन यादव भले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. लेकिन मध्यप्रदेश में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा शिवराज सिंह चौहान ही रहेंगे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










