
पिता को गोलियों से भूना, मां और भाई की भी ली जान, फिर घर में ताला लगाकर बेटा हुआ फरार
AajTak
पंजाब में एक सनकी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने माता-पिता और भाई को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता से घर उसके नाम पर करने की मांग कर रहा था और इसी को लेकर विवाद हुआ था.
पंजाब के जालंधर में ट्रिपल मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. एक शख्स ने परिवार के ही तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जालंधर के लंबरा थाना क्षेत्र की है. लंबरा में टावर एन्क्लेव फेज 3 में रहने वाले एक शख्स ने पिता, मां और भाई की हत्या कर दी.
हरप्रीत नाम के शख्स ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पहले पिता फिर अपनी मां और उसके बाद भाई को गोली मार दी. ट्रिपल मर्डर की इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.
तीन हत्याओं को लेकर जालंधर (देहात) के डीसीपी बलबीर सिंह ने कहा, 'हमें संदेह है कि परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था. हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच कर रहे हैं.
#WATCH पंजाब: जालंधर ग्रामीण के लंबरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत टॉवर एन्क्लेव फेज 3 में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरप्रीत नाम के शख्स ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने पिता, मां और भाई को गोली मार दी। हमें संदेह है कि परिवार के बीच… pic.twitter.com/uyMCVbrUFB
बलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी बेटे ने पिता के लाइसेंसी रायफल से पहले पिता को गोली मारी जो उनके गले में लगी, इसके बाद उसने पिता को बचाने आई मां-भाई पर गोली दाग दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











