
पिता के निधन की खबर सुनकर मुंबई लौटीं हिना खान, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
AajTak
एक्ट्रेस हिना खान के जीवन में भी एक ऐसा दुख आ गया है जिसकी भरपाई शायद कभी ना हो पाए. उनके पिता का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस के पिता का निधन हुआ है. एक्ट्रेस शूट के सिलसिले से बाहर थीं और अब मुंबई में उनकी वापसी हो गई है.
कोरोना काल में सभी के लिए संकट की घड़ी है. ऐसे संकट की घड़ी में किसी-किसी के लिए मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ जा रही है. टीवी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हिना खान के जीवन में भी एक ऐसा दुख आ गया है जिसकी भरपाई शायद कभी ना हो पाए. उनके पिता का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस के पिता का निधन हुआ है. एक्ट्रेस शूट के सिलसिले से बाहर थीं और अब मुंबई में उनकी वापसी हो गई है. हाल ही में पिता के निधन के बाद हिना खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. एक्ट्रेस ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर खुद को पूरी तरह से कवर कर के रखा है. हालांकि उनके चहरा मायूस नजर आ रहा है. एक्ट्रेस डार्क ब्लू और व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं. उन्होंने स्काई ब्लू कलर का जींस जैकेट भी कैरी किया है. उनकी पूरी बॉडी कवर है और चेहरे पर भी मास्क और सनग्लासेस लगाए नजर आ रही हैं. कोरोना वायरस से प्रोटेक्शन के लिए हिना ने लगभग अपनी पूरी बॉडी ही कवर कर रखी है और वे एक्स्ट्रा कॉन्सियस नजर आ रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज भी शेयर की थी जिसमें वे शाहीर शेख संग नजर आ रही थीं.
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











