
'पिता के जनाजे के पीछे-पीछे मेरा भाई...', राहुल गांधी को लेकर बहन प्रियंका ने सुनाई 32 साल पुरानी कहानी
AajTak
संकल्प सत्याग्रह के दौरान राहुल गांधी को लेकर बहन प्रियंका गांधी ने एक 32 साल पुराना किस्सा सुनाया. प्रियंका ने कहा कि वे (केंद्र सरकार) एक परिवार का अपमान सालों से करते आ रहे हैं उनकी सदस्यता नहीं जाती, उन पर कोई एक्शन नहीं होता.
राजघाट से प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने संकल्प सत्याग्रह के दौरान कहा कि इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है. साथ ही प्रियंका गांधी ने केंद्र के मंत्रियों द्वारा गांधी परिवार का अपमान किए जाने का मुद्दा भी उठाया.
इसे लेकर राजघाट पर प्रियंका गांधी ने एक किस्सा भी सुनाया. प्रियंका ने कहा, साल 1991 में मेरे पिता की शव यात्रा तीन मूर्ति भवन से निकल रही थी. अपनी मां के साथ, अपने भाई के साथ हमें गाड़ी में बैठे थे और सामने भारतीय सेना का एक ट्रक था फूलों से लदा हुआ चल रहा था. उसके ऊपर मेरे पिताजी का शव था. काफिला थोड़ी दूर चला तो राहुल कहने लगे कि मुझे उतरना है तब मेरी मां ने मना किया क्योंकि सुरक्षा बड़ा मुद्दा था.
इसके बाद प्रियंका ने कहा, राहुल गाड़ी से उतरा और सेना के पीछे चलने लगा. कड़ी धूप में अपने पिता के जनाजे के पीछे पीछे पैदल चलते-चलते यहां पहुंचा. इस जगह से कुछ 500 गज दूर मेरे शहीद पिता का अंतिम संस्कार मेरे भाई ने किया.
'संसद में हुआ मेरे शहीद पिता का अपमान'
वह तस्वीर मेरे दिमाग में अभी भी है. मेरे पिता का शव इस तिरंगे में लपेटा गया था. उसके पीछे चलते-चलते मेरा भाई यहां तक आया था. शहीद पिता का अपमान भरी संसद में किया जाता है. शहीद के बेटे को आप देशद्रोही और मीर जाफर कहते हैं उसकी मां का अपमान करते हैं. आप (केंद्र सरकार) के मंत्री भरी संसद में मेरी मां का अपमान करते हैं. एक मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि उसके पिता कौन हैं.
प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, एक बेटा बाप के मरने पर परिवार की पगड़ी पहनता है और परंपरा आगे बढ़ाता है. सरकार के लोग अपमान करते हैं, लेकिन उन पर कोई मुकदमा नहीं होता, उनको कोई सजा नहीं होती. उनको कोई संसद से बाहर नहीं निकलता. उनको कोई नहीं कहता कि वे सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









