
'पिता की मौत की हो CBI जांच'. राज्यपाल को ज्ञापन देने जाएंगी पल्लवी पटेल
AajTak
अपना दल (के) की नेता पल्लवी पटेल रविवार को सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देने जाएंगी. बता दें कि साल 2009 में अपना दल पार्टी के संस्थापक और नेता रहे सोनेलाल पटेल की मौत हुई थी. उनकी मौत एक सड़क हादसे में हुई थी, जिसे लेकर दावा किया जाता रहा है कि वह हादसा नहीं हत्या थी.
अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल एक बार फिर अपने पिता की मौत मामले में जांच को लेकर आवाज उठाने जा रही हैं. सामने आया है कि वह इसके लिए रविवार को राज्यपाल से मिलेंगी और ज्ञापन देने जाएंगी.
अपना दल (के) की नेता पल्लवी पटेल रविवार को सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देने जाएंगी. बता दें कि साल 2009 में अपना दल पार्टी के संस्थापक और नेता रहे सोनेलाल पटेल की मौत हुई थी. उनकी मौत एक सड़क हादसे में हुई थी, जिसे लेकर दावा किया जाता रहा है कि वह हादसा नहीं हत्या थी. पल्लवी पटेल भी सोनेलाल पटेल की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग करती रही हैं.
बता दें कि अपना दल की स्थापना नवंबर 1995 में डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने की थी और वर्ष 2009 में एक हादसे में उनका निधन हो गया. अपना दल कमेरावादी का आरोप है कि डॉक्टर पटेल की साजिश के तहत हत्या की गई थी. डॉक्टर पटेल की हत्या के बाद उनकी पार्टी की कमान उनकी पत्नी कृष्णा पटेल ने संभाली और 2014 में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से लोकसभा चुनाव लड़ा. बाद में कृष्णा पटेल की बेटी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से विवाद होने के बाद अपना दल दो हिस्सों में बंट गया. अपना दल (सोनेलाल) का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल करती हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









