
पिता की असमय मौत से टूटा हौसला पर नहीं मानी हार, SDM बन पूरा किया सपना
AajTak
Success Story: प्रवीण के पिता का सपना था कि उनका बेटा पढ़ लिखकर उनसे बड़ा अधिकारी बने. पिता की मौत के बाद प्रवीण उनका सपना पूरा करने के लिए पढ़ाई में लगे रहे और महज 28 साल की उम्र में UPPSC का एग्जाम पास कर SDM बन गए.
UPSSSC Topper: प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले प्रवीण द्विवेदी ने UPPSC एग्जाम में 6वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने बिना कोचिंग खुद से पढ़ाई कर यह कामयाबी पाई. प्रवीण मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता स्वर्गीय राजेश चंद्र द्विवेदी, यूपी के फतेहपुर में सिंचाई विभाग में एक नलकूप चालक के पद पर तैनात थे. राजेश चंद्र की हार्टअटैक से मौत के बाद पूरा परिवार बिखर सा गया था जिसका असर uppsc की तैयारी कर रहे प्रवीण के पढ़ाई पर भी पड़ा.
पिता के देहांत के बाद पूरा परिवार फतेहपुर से प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट हो गया था. पिता की जगह उनके बड़े भाई सिंचाई विभाग में नौकरी करने लगे और फिर से परिवार पिछली जिंदगी को भूल नई जिंदगी की दौड़ में शामिल हो गया. प्रवीण अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई में लगे रहे और महज 28 साल की उम्र में UPPSC का एग्जाम पास कर SDM बन गए.
प्रवीण के पिता का सपना था कि उनका बेटा पढ़ लिखकर उनसे बड़ा अधिकारी बने. सबसे खास बात यह है कि प्रवीण की पढ़ाई बिना कोचिंग के हुई है. हालांकि, वह अपने पिता के दर्द को आज भी नहीं भूल पा रहे हैं. प्रवीण पहले 6 महीने तक अपने पिता की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए थे, लेकिन 6 महीने के बाद वह अपने पिता के सपने को पूरा करने में जुट गए. इसका नतीजा रहा की UPPSC एग्जाम पास कर 6वी रैंक हासिल की.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










