
पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा, पंखे से लटका मिला शव
AajTak
हैरान करने वाली बात यह भी है कि बीजेपी सांसद ने पिछले दो दिनों से ट्विटर हैंडल भी इस्तेमाल नहीं किया था. हालांकि, वह माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं थे लेकिन वह नियमित तौर पर पीएम मोदी के ट्वीट को री-ट्वीट करते रहते थे.
हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन हो गया है. बुधवार को दिल्ली में अपने घर में वह पंखे से लटके पाए गए. उनकी उम्र 62 साल थी. परिवार के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि वह करीब 6 महीने से गहरे अवसाद में थे. शर्मा का इलाज चल रहा था और वह घर में अकेले थे और उनकी पत्नी तीर्थ करने गई थीं. उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) भी मंडी में थे. जब दरवाजा नहीं खुला तो दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शर्मा के बेडरूम का दरवाजा तोड़ा. सांसद राम स्वरूप शर्मा मंगलवार को संसद सत्र में भी शामिल नहीं हुए थे. पुलिस को बेडरूम में से कई दवाइयां भी मिली हैं. हैरान करने वाली बात यह भी है कि बीजेपी सांसद ने पिछले दो दिनों से ट्विटर हैंडल भी इस्तेमाल नहीं किया था. हालांकि, वह माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं थे लेकिन वह नियमित तौर पर पीएम मोदी के ट्वीट को री-ट्वीट करते रहते थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











