
पिछले साल लापता हो गई थी 18 साल की लड़की, अब लद्दाख में बर्फ से जमा शव हुआ बरामद
AajTak
पुलिस के मुताबिक स्टैनजिन डोलकर नाम की 18 वर्षीय लड़की पिछले साल 26 नवंबर को जानास्कर इलाके से लापता हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल सका था.
लद्दाख के करगिल जिले के जनास्कर इलाके में एक लापता लड़की का शव बुधवार को बरामद किया गया. भीषण ठंड के चलते इस दौरान शव पूरी तरह से जमा हुआ था. पुलिस के मुताबिक स्टैनजिन डोलकर नाम की 18 वर्षीय लड़की पिछले साल 26 नवंबर को जानास्कर इलाके से लापता हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था.
इसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने व्यापक रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया था. हालांकि इसमें कामयाबी नहीं मिली और लड़की का कुछ पता नहीं लग सका. पुलिस ने कई थानों में भी इसकी सूचना दी थी कि यदि किसी को लड़की के बारे में कोई जानकारी मिली है तो वह पुलिस संबंधित थाने में जानकारी दे.
पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि जनास्कर नदी से एक शव पाया गया है, जो पूरी तरह से बर्फ से जमा हुआ है. इसके बाद तुरंत मौके पर टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई. इस शव की शिनाख्त लापता किशोरी डोलकर के रूप में हुई. लड़की के परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








