
पिछली जनगणना में लाखों परिवारों ने खाली छोड़ दिया था जाति का कॉलम, इस बार उनके लिए क्या बंदोबस्त?
AajTak
देश में अगली जनगणना के दौरान जातियों की अलग से गिनती होगी. अब तक सेंसस में दलितों और आदिवासियों को गिना जाता रहा लेकिन कास्ट सेंसस पहली बार होगा. इस गणना में वे लोग भी शामिल होंगे, जो जाति बताने से इनकार करते रहे. साल 2011 में लगभग 46 लाख परिवारों ने अपनी कोई जाति नहीं बताई थी. इस आबादी को 'डेटा अनयूजेबल' मान लिया गया था.
देश में साल 1931 में जाति जनगणना हुई थी, लेकिन उसके बाद ये प्रोसेस बंद हो गई. अब लगभग 100 सालों बाद एक बार फिर कास्ट सेंसस का एलान हुआ है. केंद्र सरकार के इसे मंजूरी देने के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन इस बीच कई सवाल आते हैं. मसलन, कास्ट सेंसस में वैसे लोगों का क्या होगा, जो खुद को किसी जाति में नहीं रखते, या फिर ऐसे लोगों की मौजूदगी से जनगणना पर क्या असर हो सकता है?
साल 1931 का सेंसस ब्रिटिश राज में हुआ था. तब जनगणना आयुक्त जनरल जॉन हेनरी हटन ने माना था कि देश को समझने के लिए जातियों की गिनती बहुत जरूरी है. वे इसे ब्रिटिश राज को और मजबूत बनाने के लिए समझना चाहते थे और कमजोर तबके को फायदा मिले, ऐसा कोई इरादा नहीं था. इस सेंसस में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी-अगड़ी जातियों और उनके पेशों की भी डिटेलिंग हुई. इसके 10 सालों बाद जब अगले सेंसस का वक्त आया, दूसरा वर्ल्ड वॉर चल रहा था. लड़ाई के कारण प्रोसेस आधी-अधूरी रह गई.
आजाद भारत में जब पहली बार ये प्रोसेस होनी थी, तब सवाल आया कि क्या कास्ट सेंसस कराया जाए. तत्कालीन सरकार ने इसके खिलाफ फैसला लिया. इसके कई कारण थे लेकिन असर वजह ये थी कि सामाजिक और राजनीतिक टकराव न हो. सरकार चाहती थी कि लोग खुद को भारतीय नागरिक की तरह देखें, न कि किसी कास्ट को ऊपर रखें. लेकिन ओबीसी की बात चलने पर साल 1931 का सेंसस ही आखिरी आधिकारिक डेटा देता था, जिसका आज तक इस्तेमाल होता रहा.
साल 2011 में सोशियो इकनॉमिक एंड कास्ट सेंसस के दौरान जब सरकार ने जाति संबंधी जानकारी पर काम शुरू किया, तब लाखों लोगों ने जाति बताने से इनकार कर दिया, या लिखा कि वे जाति में यकीन नहीं करते. माना जा रहा है कि अबकी बार इसके लिए भी कोई अलग कॉलम आ सकता है ताकि उन लोगों को भी काउंट किया जा सके जो खुद को जातियों से अलग रखते हैं.
दरअसल पिछली जनगणना में जब 46 लाख परिवारों ने अपनी जाति नहीं बताई तो उसे डेटा अनयूजेबल में डाल दिया गया क्योंकि तब ऐसा कोई कॉलम नहीं था. बाद में सरकार ने माना कि इतनी बड़ी आबादी के लिए इस तरह की टर्म का इस्तेमाल सही नहीं. इसके बाद ही जाति को न मानने वालों को भी मान्यता देने की बात उठने लगी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








