
पावरी गर्ल ने गाया सॉन्ग, क्लिप हुई वायरल, अब जमकर बन रहे वीडियो
AajTak
वैसे तो पावरी गर्ल को आप सभी बखूबी जानते होंगे. 6 फरवरी को इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो जिसमें पावरी गर्ल दानानीर मोबीन अपने दोस्तों के साथ बनाये गए वीडियो ये मैं हूं, ये हमारी कार है और ये हमारी पावरी हो रही है, से रातों रात सुर्खियों में छा गयी.
वैसे तो पावरी गर्ल को आप सभी बखूबी जानते होंगे. 6 फरवरी को इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो जिसमें पावरी गर्ल दानानीर मोबीन अपने दोस्तों के साथ बनाये गए वीडियो, "ये मैं हूं, ये हमारी कार है और ये हमारी पावरी हो रही है", से रातों रात सुर्खियों में छा गयीं. लेकिन अब पावरी गर्ल का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें गिटार की धुन पर वो एक गाना गा रही हैं- खो गए हम कहां, रंगों से ये जहां. उनके इस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी लगातार दे रहे हैं. हमारी पावरी हो रही है के ट्रेंड के बाद अब इसी के ऊपर एक 2 मिनट 18 सेकेंड का गाना बनाया गया है. यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 57 लाख लोग देख चुके है. रातों रात फेमस हुई दानानीर के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












