
पावरफुल प्रोसेसर वाले Poco X3 Pro की भारत में आज पहली सेल, ऐसे मिलेगा 8 हजार का डिस्काउंट
AajTak
Poco X3 Pro को भारत में पिछले महीने के अंत में लॉन्च किया गया था. आज देश में इसे पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक आज इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे.
Poco X3 Pro को भारत में पिछले महीने के अंत में लॉन्च किया गया था. आज देश में इसे पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक आज इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें 20 हजार रुपये के अंदर पावरफुल स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर दिया गया है. इसे 6GB और 8GB वाले दो वेरिएंट में पेश किया गया है. Poco X3 Pro के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को गोल्डन ब्रोंज, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक आज इसे दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. लॉन्च ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहकों को 1,000 रुपये तक 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा. साथ ही मौजूदा Poco F1 यूजर्स अपना ये फोन एक्सचेंज कर 7,000 रुपये का डिस्काउंट भी नए पोको फोन पर हासिल कर पाएंगे. इन दोनों ऑफर के जरिए ग्राहक 8,000 रुपये तक की प्रभावी छूट का फायदा उठा सकते हैं.More Related News













