
पावरफुल प्रोसेसर के साथ आने वाले Realme GT 5G पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट, ऐसे लें फायदा
AajTak
Realme GT 5G को अभी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करवाया गया है. Flipkart की साइट पर Realme GT 5G को छूट के साथ बेचा जा रहा है. इस छूट को कार्ड ऑफर के साथ लिया जा सकता है. Realme GT 5G को 3,000 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है.
Realme GT 5G को अभी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करवाया गया है. Flipkart की साइट पर Realme GT 5G को छूट के साथ बेचा जा रहा है. इस छूट को कार्ड ऑफर के साथ लिया जा सकता है. Realme GT 5G को 3,000 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है. ये ऑफर Realme GT 5G के दोनों ही वेरिएंट्स के साथ दिया जा रहा है. बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है. टॉप मॉडल में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मौजूद है. इसके लिए आपके पास HDFC Bank का क्रेडिट या डेबिट कार्ड होना चाहिए. Realme GT 5G को HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन से लेने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट की साइट के अनुसार ये ऑफर 31 अगस्त तक रहेगा. इसके अलावा कंपनी फोन के साथ 15,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












