
पावभाजी की रेहड़ी लगाते हैं कुशेश्वर, चौथी बार लड़ रहे लोकसभा चुनाव, विधानसभा और राष्ट्रपति के लिए भी चुनाव लड़ा
AajTak
हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में पावभाजी की रेहड़ी लगाने वाले कुशेश्वर भगत लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. कुशेश्वर इससे पहले तीन बार लोकसभा, दो बार विधानसभा और दो बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ चुके हैं. इस बार उनका कहना है कि वे 12 लाख वोटों से जीतेंगे और जनता की सेवा करेंगे.
गुरुग्राम लोकसभा सीट से इस बार मशहूर पावभाजी बेचने वाला शख्स चुनावी मैदान में उतरा है. यह शख्स 3 बार लोकसभा और 2 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है, लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा. इस शख्स के पास हाथों का हुनर है. इनकी पावभाजी के लोग दीवानें हैं. इन्होंने गुड़गांव लोकसभा सीट से 12 लाख वोटों से जीतने का दावा ठोंका है. इनका नाम कुशेश्वर भगत है, जो गुरुग्राम के सिविल लाइन में पावभाजी की रेहड़ी लगाते हैं.
लोकसभा 2024 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. ऐसे में गुड़गांव लोकसभा की बात की जाए तो इस बार 26 प्रत्याशियों ने यहां से नामांकन दाखिल किया है. इनमें कुशेश्वर भगत भी शामिल हैं, जो 3 बार लोकसभा, 2 बार विधानसभा और 2 बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ चुके हैं. कुशेश्वर भगत अपने हाथ की बनाई हुई पावभाजी को लेकर इलाके में मशहूर हैं.
यह भी पढ़ें: 'हिंदू घटा तो देश बंटा, 4 बीवी-40 बच्चे नहीं चलेंगे...', "'हिंदू घटा तो देश बंटा, 4 बीवी-40 बच्चे नहीं चलेंगे...', उन्नाव से BJP सांसद साक्षी महाराज का बयान
कुशेश्वर कई साल से गुरुग्राम के सेक्टर 15 में पावभाजी की रेहड़ी लगा रहे हैं. उनकी पावभाजी के लोग दीवाने हैं. गुड़गांव लोकसभा से इस बार कुशेश्वर ने हुंकार भरी है. उन्होंने दावा किया है कि वह इस बार 12 लाख वोटों से जीतकर जनता की सेवा करेंगे. उनका कहना है कि गुरुग्राम की जनता अब बदलाव चाहती है.
कुशेश्वर ने कहा कि गुड़गांव लोकसभा में 9 विधानसभाएं हैं. 9 विधानसभाओं में 900 समस्याएं है, लेकिन उनका हाल करने वाला कोई नहीं है. बीस साल से राज कर रहे नेताओं का मोह जनता के अंदर से खत्म हो गया है. अब जनता कहीं न कहीं बदलाव चाहती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











