
पालने के लिए घर ला रहे हैं कुत्ता, रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
AajTak
हाल के दिनों में लोगों के बीच कुत्तों का क्रेज बढ़ा है. ऐसे में तमाम लोग हैं जो कुत्तों को पालने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं. अगर आपको कुत्तों का शौक है और आप पालने के लिए कुत्ता ला रहे हैं तो आपको इन बातों का पूरा ख्याल रखना चाहिए.
हाल के दिनों में लोगों के बीच कुत्तों का क्रेज बढ़ा है. हम अपने आस पास कुत्तों की ऐसी तमाम ब्रीड्स देख रहे हैं जिन्हें देखकर न केवल हमें हैरत होती है. बल्कि ये कुत्ते इतने सुन्दर होते हैं कि एक बार के लिए हमारा भी मन लालच में पड़ जाता है. इस बात में कोई शक नहीं है कि हम अपनी रोजाना की जिंदगी में कई काम लोगों की देखा देखी करते हैं. कुत्ते पालने का भी मामला कुछ - कुछ ऐसा ही है.
हमारे आस पास ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने कुत्ते सिर्फ इसलिए पाल रखे हैं. क्योंकि उनके दोस्तों और रिश्तेदारों में कोई न कोई ऐसा है जिन्होंने कुत्तों को रखा है. ब्रीडर्स इस चीज को भली भांति समझ गए हैं और बाजार के नाम पर जिस तरह का चक्रव्यूह उन्होंने तैयार किया. अगर ग्राहक एक बार इसमें फंसता है तो फिर वो फंसता चला जाता है.
प्रायः ये देखा गया है कि जैसे ही आप कुत्ता खरीदने के लिए अलग-अलग ब्रीडर्स से संपर्क साधते हैं, उनके द्वारा आपको वो कुत्ता दे दिया जाता है, जिसकी आपके घर को जरूरत है ही नहीं. क्योंकि कुत्ता महंगा होता है. हमें यही लगता है कि, हम इसे मैनेज कर लेंगे जबकि होता इसके ठीक विपरीत है.
सवाल होगा कैसे? तो आइये इसे समझते हैं. मान लीजिये आप एक ऐसे घर में रहते हैं जो छोटा है या ये कहें कि आपका 1BHK फ्लैट है. और आप शौक - शौक में जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता घर ले आते हैं. कुत्ता जब तक छोटा है तब तक कोई बात नहीं. लेकिन असली परेशानी शुरू होती है तब जब ये कुत्ता बड़ा होता है.
ध्यान रहे जर्मन शेफर्ड एक गार्ड डॉग है. जिसका इस्तेमाल फार्म हाउस या खेतों में मवेशियों की रखवाली के लिए किया जाता है. अब ये सोचिये कि ऐसी ब्रीड के कुत्ते को 1BHK फ्लैट में रखना संभव है. बताते चलें कि इस कुत्ते को रहने के लिए न केवल बड़ा स्पेस चाहिए बल्कि इस ब्रीड के कुत्ते के पैर, उनका बदन ख़राब न हों हमें रोजाना इसकी एक्सरसाइज भी करानी होगी.
इसी तरह कई घरों में हमने रॉटवाइलर, डॉबरमैन, ऑल्सेशियन, डॉलमेशियन, पिट बुल, ब्रटिश बुल डॉग, फ्रेंच मैस्टिफ जैसे कुत्तों को भी देखा है. शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन सत्य यही है कि ये तमाम ब्रीड्स फ्लैट या फिर अपार्टमेंट के लिए न होकर गार्डिंग के लिए है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











